फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दुकान के बाहर सो रहे मजदूर के बच्चे को एक युवक ने चुराया

दुकान के बाहर सो रहे मजदूर के बच्चे को एक युवक ने चुराया

Sun, 10 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
दुकान के बाहर सो रहे मजदूर के बच्चे को एक युवक ने चुराया

विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के अमरातवी चौराहा स्थित एक दूकान के बाहर सो रहे एक मजदूर के बेटे को शुक्रवार की देर रात कोई चुरा ले गया। सुबह लड़का गायब देख मजदूर शोर मचाने लगा। खोजबीन करने के बावजूद बालक नहीं मिला तो नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा को मामले से अवगत कराया गया। जानकारी होते ही नगर विधायक ने तत्काल थानाध्यक्ष विंध्याचल को फोन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सूचना मिलते ही पहुंचे थानाध्यक्ष दुकान के पास लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज को खंगालते हुए आरोपी की शिनाख्त करने का प्रयास किया।

बता दें कि मड़िहान से आए मजदूर शुक्रवार की रात विंध्याचल के अमरावती चौराहा स्थित एक दूकानदार के दुकान के बाहर सो रहे थे। रात करीब दो बजे एक युवक आया और महिला मजदूर के पास सो रहे उसके आठ माह के बच्चे को उठा ले गया। सुबह जब महिला की नींद खुली तो पास में बच्चा नहीं देख घबड़ा गई। अन्य मजदूरों से बच्चे के बारे में पूछताछ किया तो सभी ने अभिज्ञता जाहिर की। इसपर वह शोर मचाने लगी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और महिला को नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा के पास ले गए। जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को फोन कर बच्चे को बरामद करने का निर्देश दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष देवीधर शुक्ला ने दुकान के बाहर लगे सीसी फुटेेज को देखा तो उसमें एक युवक बच्चा ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस की माने तो कोई बच्चे को पालने की नियत से चुराकर ले गया है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है जल्द की बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed