{"_id":"594ffd404f1c1bc4628b4569","slug":"121498414400-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई स्कार्पियों छह दशनार्थी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई स्कार्पियों छह दशनार्थी घायल
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के परसनपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। उसमें सवार छह दर्शनार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों का चुनार के चेचरी मोड़ सीएचसी में भर्ती कराने ले गई। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सक ने सभी को वाराणसी रेफर कर दिया।
हाजीपुर पटना बिहार के छह लोग शनिवार को स्कार्पियो से विंध्याचल दर्शन पूजन करने आए थे। रविवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर सभी घर लौट रहे थे। चालक जैसे ही गाड़ी लेकर मिर्जापुर वाराणसी मार्ग पर परसनपुर गांव के पास पहुंचा कि गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ से जाकर भिड़ गई। जानकारी होने पर पहुंची पड़री पुलिस ने स्कार्पियो में फंसे सभी घायलों को बाहर निकलवा कर चुनार के चेचरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। घायलों में बिहार के हाजीपुर के रहने वाले कुंदन उर्फ विक्की (30) व मानिक चंद्र (35) शामिल हैं।
विज्ञापन