फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बदमाशों ने कांशीराम आवास में जमकर मचाया आतंक

बदमाशों ने कांशीराम आवास में जमकर मचाया आतंक

Tue, 20 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने कांशीराम आवास में जमकर मचाया आतंक
विज्ञापन

चुनार। स्थित कांशीराम आवास में रहने वाली एक महिला के घर में घुस कर रविवार की देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने महिला तथा उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। विरोध जताने पर बाहर गुमटी को तहस-नहस कर दिया और उसमें सामान उठा ले गए। दो घंटे तक चले इस उत्पात से इलाके में दहशत फैल गई। कोतवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। महिला ने बताया कि बदमाश अक्सर आकर दुकान से सामान उठा लेते हैं और विरोध जताने पर मारपीट करते हैं।

कोतवाली इलाके के ऐबकपुरमोहाना स्थित कांशीराम आवास में रहने वाली सीता देवी पत्नी मुन्नी लाल ने पुलिस को बताया कि उसकी कांशीराम आवास के बाहर गुमटी में किराना एवं रोजमर्रा के सामानों की दुकान है। रोजाना की तरह रविवार की रात में वह अपने दुकान पर बैठी थी। करीब छह युवक हाथ में लाठी डंडा ले कर उसके दुकान में घुस गए और उसके दुकान का सामान फेंकने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। शोरगुल सुन कर बीच बचाव करने पहुंची उसकी पुत्री आरती के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए बदमाशों ने उसे भी मारा पीटा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। पुलिस की गाड़ी आती देख बदमाश धमकी देते हुए भाग गए। रास्ते में बैठी एक महिला के सिर पर भी डंडे से वार कर दिया। जिससे उसको गंभीर चोट पहुंची है। गौरतलब है कि ऐबकपुरमोहाना इलाके में सैकड़ों कांशीराम आवास बने हैं। जिसमें लोग रहते हैं। जहां पर आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मारपीट होती रहती है। मनबढ़ युवक वहां अक्सर पहुंच कर लोगों से मारपीट करते रहते हैं। वहां के निवासियों ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed