फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अवैध खनन पर की छापेमारी

अवैध खनन पर की छापेमारी

Sun, 30 Dec 2018 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन पर की छापेमारी
अहरौरा। एसडीएम चुनार के नेतृत्व में खनन, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्विलांस के माध्यम से अहरौरा व चुनार क्षेत्र खनन स्थलों पर शनिवार की दोपहर पहुंचकर छापेमारी किया। खनन टीम को देखते लोग खनन कार्य छोड़कर भाग निकले। कहा कि टीम द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल से संबंधित स्थलों की जांच बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर में एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में खान अधिकारी आरबी सिंह, सर्वेयर व राजस्व कर्मियों के साथ चुनार के कूबाकला एवं बजवा बजाहुर के पहाड़ियों में छापेमारी शुरू किया। संयुक्त टीम ने इस दौरान आठ स्थानों पर अवैध खनन होता पाया। पहाड़ियों में अवैध खनन कर रहे मजदूर संयुक्त टीम को देखते ही भाग निकले। इस मौके पर एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल से मौके का नक्शा मंगाकर जांच करने का आदेश दिया, जिससे पता चल सके कि खनन कार्य निजी काश्तकार की जमीन में हो रहा है या ग्राम सभा व वन विभाग की जमीन में खनन कार्य किया जा रहा है। सांयकाल को संयुक्त टीम ने अहरौरा के धुरिया, जिगना, डकही के पहाड़ पर पहुंच कर जांच किया। टीम ने अहरौरा के पहाड़ियों पर अवैध खनन किए गए करीब एक दर्जन से ज्यादा स्थलों को चिंहित कर लेखपाल से रिपोर्ट तैयार करने की मांग किए है। जिससे अवैध खननकर्ताओं को चिंहित किया जा सके और उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जा सके। खान अधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि सर्विलांस के जरिए अवैध खनन स्थलों पर छापेमारी की जा रही है, जिससे खनन माफिया अब अवैध खनन नहीं कर पाएंगे। छापेमारी जिन स्थानों पर किया गया हैं वहां के क्षेत्रीय लेखपालो से रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है । लेखपालों की रिपोर्ट के बाद ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed