{"_id":"5a7c9cf24f1c1b05738b6577","slug":"11518116082-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव दफनाने के दौरान दो समुदाय में विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव दफनाने के दौरान दो समुदाय में विवाद
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
चील्ह थाना क्षेत्र के धौराहरा गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर शव दफनाने को लेकर गुरुवार को दो समुदायों में विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंचने पर एसडीएम सदर, सीओ सदर सहित बड़ी संख्या में पुलिस पीएसी के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों से 15 से अधिक महिलाओं व पुरुषों को हिरासत में लिया। फिलहाल उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।
धौराहरा गांव के अदीक मियां (70) की गुरुवार सुबह मृत्यु हो गई। शव को दफनाने के लिए परिजन धौरहरा गांव के कब्रिस्तान पहुंचे और कब्र की खुदाई करने लगे। कब्रिस्तान के पास जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए छूटी चार बिस्वा जमीन पर एक समुदाय के कुछ लोगों ने पशुओं को बांध कर कब्जा किया था। जिसको हटाने के दौरान दो पक्षों में विवाद मारपीट भी हुई। सूचना पाते ही एसडीएम सदर अरविंद कुमार चौहान, सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक मुंनन गिरि, लेखपाल दिनेश पांडे ने बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने के बाद भी न मानने पर पुलिस ने डेढ़ दर्जन से अधिक महिला व पुरुष को हिरासत में लिया गया और जमीन की नापी कराई गई। कब्जा की गई जमीन को खाली कराया गया तथा पुलिस अभिरक्षा में शव दफनाया गया।
इनसेट
क्षेत्र के धौरहरा गांव में शव दफनाने के दौरान नमाज पढ़ने के लिए छोड़ी गई जमीन पर कब्जा करने को लेकर गुरुवार को दो समुदायों के बीच तनाव हो गया था। मौके पर पहुंच कर कब्जेदारों से जमीन खाली करा कर नमाज अदा कराई गई। अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
अरविंद चौहान
उपजिला मजिस्ट्रेट