{"_id":"59aafc694f1c1be7278b4e51","slug":"11504377961-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने मजदूरों के बयान किया दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने मजदूरों के बयान किया दर्ज
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलिया, ड्रमंडगंज। जिले के हलिया, पटेहरा, सीखड़ और पहाड़ी विकास खंड में वर्ष 2007 से 2010 के बीच मनरेगा में कराए गए कार्यो में घोटाले की जांच ने तेजी पकड़ लिया है। सीबीआई टीम ने हलिया ब्लॉक के सिकटा अतरी गांव में मनरेगा में काम करने वाले लोगों का बयान दर्ज किया। सूत्रों की मानें तो हलिया ब्लॉक में कई कार्य तो कागजों पर ही करा दिया गया है।
सीबीआई टीम मंगलवार को प्रभारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक बार फिर जांच शुुरु कर दिया है। सीबीआई के जिले में होने से प्रशासनिक अमले में हलचल बढ़ गई है। सीबीआई टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ किया और कागजातों को खंगाला। बता दें कि उच्च न्यायालय के लखनऊ खंडपीठ के दो न्यायाधीशों की बैच ने 31 जनवरी को मनरेगा योजना में वर्ष 2007 से 2010 तक हुए कार्यों की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर मनरेगा कार्यों की जांच चल रही है। इसके पहले स्पेशल क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अशरफ सिद्दकी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जनपद में आकर जांच कर चुकी है। हलिया ब्लाक में भी मनरेगा के तहत कार्यों को कराने में काफी अनियमितता बरती गई है। सीबीआई हलिया ब्लॉक में हुए पौने चार करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित फाइलों को खंगाल रही है। सीबीआई वर्ष 2012 में हलिया थाने में 54 मुकदमें दर्ज करा चुकी है।