{"_id":"59a6a3224f1c1be5278b47d1","slug":"11504092962-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों को गिरफ्तार करने के बावजूद जेल नहीं भेजने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बावजूद जेल नहीं भेजने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमालपुर। मदरा गांव में युवक की हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को थाने का घेराव किया। उनका कहना था कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है लेकिन मामले को रफादफा करने में लगी है। उनको जेल नहीं भेजा जा रहा है। जब तक उनको जेल नहीं भेजा जाएगा तब तक वहत थाने से नहीं जाएंगे। थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह उन्हें शांत कराया।
जमालपुर थाना क्षेत्र मदरा गांव के तालाब के भीटे पर तेतरिया गांव निवासी किरीश बिंद (35) का शव 26 अगस्त को बरामद किया गया था। परिवार वालों ने किरीश की हत्या की आशंका जताते हुए चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि मदरा गांव निवासी एक व्यक्ति किरीश को खेत की सिंचाई कराने के बहाने बुला कर ले गया था। वहां उसने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करनेे की बात कही थी। मंगलवार को मृतक के परिवार वालों को पता चला कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किरीश की हत्या की पुष्टि हो चुकी है इसके बावजूद जमालपुर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनको जेल नहीं भेज रही है। दोपहर ढाई बजे परिवार वाले ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और थाना घेर लिया। कहा कि उन्होंने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक वरिष्ठ अधिकारी आकर आरोपियों को जेल नहीं भेजते तब तक वे वहां से हटेंगे नहीं। गश्त पर निकले थानाध्यक्ष मौैके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन