फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मनबढ़ों ने अधिवक्ता को पीटा

मनबढ़ों ने अधिवक्ता को पीटा

Wed, 12 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
मनबढ़ों ने अधिवक्ता को पीटा

विज्ञापन
चुनार। मनबढ़ों द्वारा साथी अधिवक्ता एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट करने और अदलहाट पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही न करने से नाराज अधिवक्ता काम काज ठप कर हड़ताल पर चले गए हैं। अधिवक्ताओं ने पुलिस आधीक्षक से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग किया है। भुक्तभोगी अदलहाट थाना के भभुहार निवासी अधिवक्ता पतिराम सिंह ने बताया कि उनकी जमीन नरायनपुर बाजार में है। जिसपर टेड़आ थाना अदलहाट निवासी कुछ लोग बीते बुधवार को जबरन कब्जा करने लगे। रोकने पर सभी लोग मुझे मेरे चाचा रामसूरत सिंह, भाई धीरेंद्र को मारा पीटा जिससे सभी को गंभीर चोट आई। जब इलाकाई पुलिस के पास शिकायत ले कर गए तो वह मनबढ़ों की तरफदारी करते हुए मेरी एक न सुनी और खानापूर्ति करते हुए तहरीर ले लिया और एन सीआर कायम कर दिया। दूसरी ओर यंग बार के महामंत्री अभय सिंह ने बताया कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नही होंगे हड़ताल जारी रहेगी। बैठक में मुन्नू गुप्ता, अखिलेश सिंह, मुकुंद सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, कैलाश सिंह, एसपी सिंह सहित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed