{"_id":"5ccc92bdbdec22073e116318","slug":"111556910781-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशनाई के चक्कर में हुई थी शिक्षामित्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (मिर्जापुर)। पुलिस चौकी संतनगर के कन्हईपुर निवासी शिक्षामित्र की हत्या आशनाई के चक्कर में हुई थी। इस मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना परिसर में आरोपियों को पेश कर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शिक्षामित्र रामाधार के पुत्र से मिले तहरीर पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन्होंने बताया कि शिक्षामित्र का अवैध संबंध राजन विश्वकर्मा की पत्नी राजकुमारी से था, जो विद्यालय में रसोईया के पद पर कार्य करती है। राजकुमारी का पति राजन विश्वकर्मा राम अधार को ठिकाने लगाने की फिराक में था। 26 अप्रैल की रात्रि गांव में बारात आई थी। जिसमें राम अधार ने राजकुमारी को बुलाया था। निमंत्रण करने के बाद राम अधार राजकुमारी को अपने बाइक पर बैठाकर वापस जा रहा था कि सामने उसके पति को देखकर राजकुमारी को रोड पर ही उतारकर कर दूसरी दिशा की तरफ मुड़कर जाने लगा। मौका पाकर राजन विश्वकर्मा व उसके साथी उमेश ने सिवान में राम अधार को रोककर मौत के घाट उतार दिया। शिक्षामित्र की मौत के बाद आरोपी उसके मोटर साईकिल पर शव को रखकर सिवान में स्थित एक कूप में डाल दिया। मोटर साइकिल कुछ दूरी पर लावारिस छोड़ भाग निकले। थाना प्रभारी श्याम बिहारी व चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर ने छानबीन के दौरान शुक्रवार को दीपनगर चौराहा से कहीं भागने के फिराक में खड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।