फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सरकारी शराब की दुकान से शराब पीने के बाद तीन बीमार

सरकारी शराब की दुकान से शराब पीने के बाद तीन बीमार

Sat, 20 Apr 2019 11:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
सरकारी शराब की दुकान से शराब पीने के बाद तीन बीमार
sick
हलिया। थाना क्षेत्र के महुगढ़ी निवासी बाबूलाल, जमादार व विश्राम गुरुवार को गांव स्थित सरकारी दुकान से देशी शराब खरीदकर पीने के बाद बीमार हो गए। उनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इस संबंध में पूर्व प्रधान देवदत्त सिंह ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


देवदत्त सिंह का आरोप है कि क्षेत्र के सरकारी शराब के ठेके की दुकानों पर कालाबाजारी एवं मिलावटी शराब की बिक्री की जा रही है। इससे इन ठेकों से शराब खरीदकर पीने वाले बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर सिरिंज के माध्यम से सेल्समैन शराब में मिलावट कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि सरकारी शराब की दुकान पर ग्राहकों को रसीद भी नहीं दी जाती है। पैसा भी मनमाना वसूला जाता है। यदि रसीद मिली होती तो उच्चाधिकारियों से संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा कर कार्रवाई की जाती। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed