{"_id":"5be9ce78bdec22693456416b","slug":"111542049400-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूटकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक लूटकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। पुलिस ने क्षेत्र के चेचरी मोड़ के पास हुए ट्रक लूटकांड के मुख्य आरोपी को रविवार की रात भभुआ बिहार से गिरफ्तार कर दूसरे को बेची गई सरसों को बरामद कर अभियुक्त को जेल भेज दिया। बता दें कि 26 जुलाई को दो सौ बोरी सरसों लदा एक ट्रक चुनार थाना क्षेत्र के चेचरी मोड़ पर पहुंचा। वहां रुककर खलासी व ड्राइवर खाना खाने के बाद ट्रक के केबिन से कुछ सामान निकालने गए कि इसी बीच कुछ अज्ञात लोग पहुंचे और उन्हें नशीला पदार्थ सूघा दिया जिससे अचेत हो गये। मौके का फायदा उठाकर उक्त लोग वहां से सरसों लदे खड़े ट्रक को लेकर फरार हो गये और अहरौरा क्षेत्र के आसपास चालक व खलासी को एक खेत में फेंककर भाग निकले। घटना की तहरीर दूसरे दिन ट्रक मालिक द्वारा कोतवाली में दी गयी। जिस पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। लगभग दस दिन बाद लूट की ट्रक पुलिस को नरायनपुर सड़क किनारे मिला। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सरसों लदे खड़े ट्रक लूट कांड का मुख्य आरोपी विपिन कुमार पुत्र रामकेश निवासी सिंहोरिया थाना चांदपुर भभुआ बिहार रात को कही भागने के फिराक में हैं। जानकारी होते ही इलाकाई पुलिस बिहार के लिए रवाना हुई और यूपी व बिहार के बार्डर पर अभियुक्त के आने का इंतजार करती रही। इसी बीच सोमवार की शाम छ: बजे अभियुक्त अपने गांव के बरौली नहर की ओर से आता दिखाई पड़ा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने मामले में अपने को शामिल होने की बात बतायी और लूट के सरसों को अपने गांव के ही राजेन्द्र शाह को बेचने की बात कही। अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस ने पास के ही एक स्थान पर रखें गये लूट के पचास बोरा सरसों को बरामद किया जबकि सरसों की खरीददारी करने वाला व्यक्ति मौके पर नही मिला। स्थानीय पुलिस सोमवार को गिरफ्तार अभियुक्त को जेल दिया।
विज्ञापन