{"_id":"5bb517a4867a5523e256a57c","slug":"111538594724-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी में चोरी गई बाइकें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजेंसी में चोरी गई बाइकें बरामद
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना स्थित टीवीएस एजेंसी के गोदाम में सोमवार की रात हुई बाइकों की चोरी में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। जिनसे अहम सुराग मिले हैं। पुलिस गुरुवार को इस घटना का खुलासा कर सकती है।
भरूहना स्थित टीवीएस एजेंसी के गोदाम से सोमवार की रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर छह बाइक चुरा लिया था। कोतवाल साजिद सिद्दीकी और क्राइम ब्रांच की पुलिस ने मिर्जापुर, वाराणसी तथा इलाहाबाद में दबिश देेते हुए दो आरोपियों को आशंका के आधार पर उठाया है। जिनसे बुधवार को चली पूछताछ में कई जानकारियां मिलीं। चर्चा यह भी है कि पुलिस चार बाइक बरामद भी कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जल्द की इस घटना का खुलासा हो जाएगा। एसपी शालिनी ने भी घटना का खुलासा करने का निर्देश देहात कोतवाली पुलिस को दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस गश्त बढ़ाकर चोरी की घटनाओं को रोका जाएगा। उधर एजेंसी मालिक मुकुंद अग्रवाल ने चोरी की घटना में पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है। इस बारे में एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय का कहना है कि चोरी के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।