फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मुठभेड़ में गाजीपुर का शातिर समेत चार बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में गाजीपुर का शातिर समेत चार बदमाश गिरफ्तार

Thu, 05 Apr 2018 11:51 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में गाजीपुर का शातिर समेत चार बदमाश गिरफ्तार
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव के पास बुधवार की दोपहर हुई पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से चोरी की सात बाइक, दो तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। वाराणसी, गाजीपुर और कछवा निवासी चारों बदमाशों के खिलाफ धोखाधड़ी, हत्या, हत्या का प्रयास आदि मामलों में विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय ने गुरुवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि बुधवार की दोपहर कछवां निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी जमुआ आलोक सिंह और उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव के साथ आही गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से बता चला कि वाहन चोर गिरोह के कुछ सदस्य चोरी के वाहनों को बेचने के लिए बिहार की ओर ले जाने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस ने अलग-अलग बाइक से आ रहे युवकों को रुकने का इशारा पुलिस ने किया। इस दौरान बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने क्षेत्र के कोहड़िया स्थित खंडहर से तीन बाइक बरामद किया जबकि बदमाशों के पास से एक-एक बाइक बरामद की गई। कुल सात चोरी की सात बाइक के अलावा दो बदमाशों के पास से 12 बोर का दो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाशों में विश्वजीत सिंह उर्फ सोनू उर्फ टोनू पुत्र रमेश सिंह निवासी भुंवरपुर थाना खानपुर गाजीपुर, रविकांत सिंह पुत्र राधेमोहन सिंह निवासी ग्राम सरकी थाना केराकत, जौनपुर, मुल्तानी उर्फ किशनदेव पुत्र कल्पनाथ यादव बोझवापुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर और प्रहलाद सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह पसियाही थाना कछवां का निवासी है। उन्होंने बताया कि इनका आपराधिक इतिहास भी है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों में विश्वजीत सिंह पर हत्या, हत्या के प्रयास, साजिश रचना, बाइक चोरी, तमंचा रखने समेत अन्य आरोप में गाजीपुर, जौनपुर व कछवां थाने में छह मुकदमे पंजीकृत हैं। प्रहलाद सिंह पर हत्या, लूट, साक्ष्य छिपाने, बलवा, हत्या के प्रयास, समेत अन्य आरोप में वाराणसी के रोहनिया व कछवां में पांच मुकदमे दर्ज हैं। रविकांत सिंह पर वाराणसी के चेतगंज थाने में रंगदारी, कछवां थाने में धोधाधड़ी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं और मुल्तानी पर कछवां थाने में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में मुकदमे की दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed