{"_id":"5a5cf29d4f1c1b83268b497d","slug":"111516040861-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर चाड़कर चोरों ने हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का शटर चाड़कर चोरों ने हजारों की चोरी
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुंहकुंचवा में चोरी के बाद पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना गांव के महकुंचवा मौजा स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान का शटर चांड़ कर चोर रविवार की रात दस हजार रुपये नकद समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
भरूहना गांव निवासी राजेश कुमार साहू ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि महकुचवा तिराहे पर उनके मकान के भूतल पर जनरल स्टोर की दुकान है जबकि दूसरी मंजिल पर उनके भाई राकेश साहू व परिवार के लोग रहते हैं। प्रतिदिन की भांति रविवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर सभी ऊपरी मंजिल पर सोने चले गए। इसी दौरान चोर पहुंचे और शटर चाड़ कर दुकान के अंदर घुस गए। काउंटर में रखा दस हजार रुपया नगदी, काजू, पिस्ता, बादाम, किसमिस समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह पांच बजे पड़ोस में पान की दुकान खोले हुए राजाराम ने बताया कि उनके दुकान का शटर खुला हुआ है। जानकारी होते ही सभी नीचे भाग कर आए। देखा तो दुकान सारा सामान गायब था। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौक पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस छानबीन कर लौट गई।