{"_id":"5a15ccfc4f1c1bb6678bd635","slug":"111511378172-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं पर किया हंसुओ से प्रहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं पर किया हंसुओ से प्रहार
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार । थाना क्षेत्र के ऐबकपुर मोहाना में पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ले के ही दो व्यक्तियों ने महिलाओं पर धारदार हथियार से प्रहार कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार लिया है, जबकि दूसरा मौके से फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पंकज मौर्या पुत्र रमेश चन्द्र निवासी लालदरवाजा मंगलवार को अपनी मां को लेकर मोहल्ला ऐबकपुर में स्थित अपने ननिहाल गया था। इस दौरान बुधवार की भोर में ननिहाल के ही दो व्यक्ति अमेरिका कुशवाहा पुत्र फूलचंद कुशवाहा उसके मामा को आवाज देकर बुलाया और घर से बाहर निकलते ही उसकी पिटाई शुरू कर दिया शोर मचाने पर घर के अंदर से पंकज की मां माया देवी व मौसी कमलेश निकली और बीच बचाव करने लगी इसी दौरान आरोपी के पिता फूलचंद पुत्र डिंगुर कुशवाहा के ललकारने पर आक्रोश में आकर महिलाओं पर हंसुआ से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल महिलाओं को प्राथमिक चिकित्सालय मेडिकल मुआयना के लिए भेजा। उक्त मामले में दोनों आरोपी के विरूद्ध पुलिस मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।