फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, परिजनों ने सड़क किया जाम

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, परिजनों ने सड़क किया जाम

Mon, 30 Oct 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, परिजनों ने सड़क किया जाम

विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के महकुचवां गांव के पास ट्रक से कुचलकर रविवार की शाम छह बजे एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग आक्रोशित हो गए और घटना स्थल पर पहुंचकर मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग को जाम कर दिया। नाराज परिजन परिवार को मुआवजा देने व चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। जानकारी होने पर पहुंचे तहसीलदार व प्रभारी कोतवाल वीरेंद्र यादव ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खोलवाया।

बरकछा गांव निवासी छन्नू दलित 28 वर्ष पुत्र छोटई रविवार को कार्य करने नगर में आया था। लौटते समय शाम करीब छह बजे जैसे ही देहात कोतवाली के महकुचवां के पास पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने धक्का मारते हुए उसे कुचल दिया। युवक के मौत की खबर लगते ही परिजन आक्रोशित हो गए और रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों ने सड़क खराब होने व चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने के चलते युवक की मौत होने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। कहा कि जबतक जिलाधिकारी आकर परिवार को मुआवजा देने की घोषणा नहीं करेंगे तथा सड़क बनवाने व चालक को पकड़ने का आश्वासन नहीं देंगे तबतक वह लोग जाम समाप्त नहीं करेंगे। करीब दो घंटे तक सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही पहुंचे प्रभारी कोतवाल वीरेंद्र यादव ने जामकर्ताओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। कुछ देर बाद तहसीलदार पहुंचे और कोतवाल के साथ मिलकर जामकर्ताओं को समझाया बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed