फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   घर में घुसे चोर 95 हजार रुपया नगदी समेत छह लाख का माल चुरा ले गए

घर में घुसे चोर 95 हजार रुपया नगदी समेत छह लाख का माल चुरा ले गए

Sun, 13 May 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसे चोर 95 हजार रुपया नगदी समेत छह लाख का माल चुरा ले गए
हलिया। थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में शनिवार की रात एक कच्चे मकान के खिड़की के दरवाजे की कुंडी चटकाकर घुसे चोर 95 हजार रुपये नगदी समेत लाखों रुपये के गहने व कीमती साड़िया समेत अन्य सामान उठा ले गए। सुबह सोकर उठी महिलाओें को चोरी की जानकारी होते ही शोर मचाने लगी। शोरगुल सुनकर बाहर सो रहे परिजनों को भी घटना की जानकारी हो गई। कुछ देर बाद घर से दो सौ मीटर दूर उत्तर की ओर तालाब के पास नाले में टूटा बाक्स व अन्य सामान बिखरा हुआ पाया गया। जानकारी होते ही परिजनों ने इसकी सूचना पर सौ नंबर पुलिस और थानाध्यक्ष भी पहुंचे। जिले से डाग स्क्वायड को बुलाकर छानबीन की गई।
विज्ञापन

मझ़िगवां गांव निवासी कृष्ण बहादुर सिंह के परिवार की महिलाएं शनिवार की रात खाना खाकर कमरे में सोई थीं। जबकि पुरुष वर्ग घर से कुछ दूर पर बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे। रात में पहुंचे चोर उनके घर के पीछे एक दीवार में सेंध लगाए और खिड़की के दरवाजे के ताले को चटका कर अंदर घुस गए। दो कमरों को खंगाल डाला। कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर उसमें रखे 95 हजार रुपये नगदी, दो लोहे के बड़े बाक्स, एक अटैची, तीन लेडीज पर्स तथा एक बड़ा बैग उठा ले गए। कृष्ण बहादुर सिंह के बेटे नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस की घटना तहरीर दी। बताया कि चोरों ने 95 हजार रुपये नगदी समेत घर की पांच महिलाओं के सोने चांदी के लाखों रुपये के आभूषण व और कीमती साड़ियां उठा ले गए हैं। चोरी हुए सामानों की कीमत छह लाख रुपये से अधिक है। पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान कृष्ण बहादुर सिंह के दरवाजे पर किसी चोर का गिरा एक पर्स भी बरामद हुआ है। घटना के बाद पहुंची डाग स्क्वायड ने जांच के दौरान पर्स बरामद किया। पुलिस ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed