फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रेन से टकराई बाइक परिचालन ठप

ट्रेन से टकराई बाइक परिचालन ठप

Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से टकराई बाइक परिचालन ठप

विज्ञापन
जिगना। गैपुरा व जिगना रेलवे स्टेशन के मध्य जिगना फाटक के पास रविवार की सुबह साढे छह बजे के करीब पटरी पार करते समय अपलाइन पर आ रही राजेंद्रनगर कुर्ला एक्सप्रेस से एक बाइक टकरा गई। बाइक सवार बच गया लेकिन बाइक इंजन में फंसकर 500 मीटर दूर तक चली गई। ट्रेन चालक ने गाड़ी रोककर इंजन में फंसी बाइक को निकाला। इसमें आधे घंटे तक दोनों लाइनों पर आवागमन बाधित रहा ।

जिगना बारी निर्माणाधीन भूमिगत पुल के पास से एक व्यक्ति बाइक लेकर रेल लाइन पार कर रहा था। तभी अप लाइन पर राजेंद्रनगर कुर्ला एक्सप्रेस आ गई। युवक जान बचाने के लिए बाइक छोड़ कर भाग गया। बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई और करीब आधा किमी तक घसीटती रही। ट्रेन चालक ने गाडी रोक कर क्षतिग्रस्त बाइक को बाहर निकाल कर करीब सात बजे आगे बढा़। सूचना मिलने पर जिगना स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर ने डाउन लाइन पर भी परिचालन रोक दिया। स्थिति से पूरी तरह अवगत होने के आधे घंटे बाद परिचालन शुरू हुआ ।जानकारी होने पर आरपीएफ के जवान पहंच गए और बाइक को कब्जे में ले लिया। इस स्थान पर बाइक कटने की यह पहली घटना नहीं है। कई बाइक लाइन पार करते समय ट्रेन में फंस चुकी है। डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय से जिगना गेट 14 सी बंद है और भूमिगत पुल मंद गति बन रहा है। लोग कम दूरी के चक्कर में बाइक को रेल लाइन से पार कराने लगते है। जिससे कभी कभी ट्रेन आने पर घटना घट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed