{"_id":"5d9a34cf8ebc3e93b31a710e","slug":"crime-mirzapur-news-vns4876426174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपित की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपित की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदलहाट। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर कर छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ गांव निवासी एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। भागते समय घर में उसका बैग व जूता छोड़ छूट गया था। मामला जब थाने पहुंचा तो रिश्तेदारों के कहने पर छात्रा का का आरोपित युवक से शिवशंकरी धाम कैलहट में शादी कराई गई। दो-तीन महीने में विदाई कराने का वादा किया था लेकिन लड़का पक्ष वादे से मुकर गया। पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया गया। इस पर दोनों पक्षों में 20 सितम्बर 2018 को लिखित समझौता हुआ। बाद में समझौते से आरोपित व उसके परिवार ने इंकार कर दिया। इसके बाद पांच मई 2019 को आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद सात अगस्त को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया। उसके बाद भी पुलिस द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है।