फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Creation of 6150498 Labor Days for MANREGA

मनरेगा के लिए 6150498 श्रम दिवस का सृजन

Wed, 13 Apr 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Creation of 6150498 Labor Days for  MANREGA
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्तावों की चर्चा की गई और उनको अनुमोदित किया गया। इसमें मनरेगा के तहत 6150498 श्रम दिवस का सृजन करके 20911.693 लाख रुपये का श्रम बजट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक की कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। साथ जारी वर्ष के लिए आय में पिछले बजट के 11241184 रुपये को सम्मिलित करते हुए 525691184 रुपये का प्रावधान किया गया है। जबकि व्यय के लिए 515000000 रुपये का प्रावधान करते हुए 10691184 रुपये का बचत दर्शाया गया है। इस पर व्यापक विचार विमर्श कर उसे अनुमोदित किया गया। मनरेगा के लिए ग्राम पंचायत के लिए 15396. 958 लाख रुपये, क्षेत्र पंचायत के लिए 3531.794 लाख तथा जिला पंचायत के लिए 139.810 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही जिला पंचायत के पोस्टेज स्टैंप के मद में दो हजार रुपये को बढ़ाकर पांच हजार रुपये का प्रस्ताव किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीण इलाकों के संपर्क मार्ग, निर्माण कार्य, नहरों से हो रही सिंचाई, स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जाने वाली दवाओं, चिकित्सक एवं विद्युतीकरण आदि जनहित के कार्यों पर गहन विचार- विमर्श किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सदस्यगण द्वारा जनहित में उठाए गए प्रकरण व समस्याओं का त्वरित निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया व संचालन अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिंह सिसौदिया ने की। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed