फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Create Bihar , Haryana beat champions

बिहार को हरा हरियाणा बना चैंपियन

Fri, 01 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 01 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Create Bihar , Haryana beat champions
हरियाणा की बालाओं ने बिहार की लड़कियों को पीछे छोड़ते हुए डैफोडिल्स स्कूल में खेली गई 32 वीं राष्ट्रीय बालिका हैंडबाल चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। मेजबान यूपी ने पंजाब को हरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पंजाब को चौथा और दिल्ली की लड़कियों को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


खिताबी मुकाबले में हरियाणा की बालाओं ने शानदार पासिंग और बेहतर तालमेल का नजारा प्रस्तुत किया। प्रथमार्ध हो या उत्तरार्ध दोनों ही हाफ में प्रतिद्वंद्वी टीम को उबरने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


 पहले हाफ में आठ के मुकाबले 13 गोलों से आगे रहा। लंबी सीटी बजने पर मुकाबला 20-10 से हरियाणा के पक्ष में झुक गया था। हरियाणा की ओर से सोनिका ने सात और आशा तथा निक्की ने चार-चार गोल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार की ओर से तनु ने पांच गोल किए। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में यूपी ने पंजाब को 16-11 से हराया। यूपी की ओर से अंकिता और आरती ने पांच-पांच गोल दागे। पंजाब की ओर से जसविंदर ने सर्वाधिक चार गोल किए।

 दिल्ली ने साईं  को नौ के मुकाबले सात गोलों के अंतर से पराजित कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।  गुजरात ने महाराष्ट्र को 12-6 से पराजित कर सातवां स्थान प्राप्त किया।
 रेफरी की भूमिका में नवनीत, मनोज, मुशर्रफ और ध्रुव रहे। मुख्य अतिथि यूपी हैंडबाल  संघ के अध्यक्ष त्रिभुवन राय और विशिष्ट अतिथि ऑल इंडिया हैंडबाल फेडरेशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।


 इस मौके पर सरनजीत सिंह, मोहम्मद रजी, कैलाशपति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन डैफोडिल्स स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह ने किया। इसके पूर्व विभिन्न राज्यों से आई हैंडबाल खिलाड़ियों ने नववर्ष का विभिन्न तरीके से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed