फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cracks appeared on the building before handover, water was dripping

Mirzapur News: हैंडओवर से पहले भवन पर पड़ी दरार, टपक रहा पानी

Wed, 30 Jul 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cracks appeared on the building before handover, water was dripping
राजगढ़। सीडीओ के निर्देश पर त्रिस्तरीय टीम ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ द्वितीय के नव निर्मित भवन की गुणवत्ता की जांच की। विद्यालय भवन के निर्माण में भारी अनियमितता पाई गई। भवन की दीवार पर दरार थी और छत से पानी टपक रहा था। जिला विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विद्यालय के भवन का निर्माण समाज कल्याण विभाग की देखरेख में कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण के में कार्यदाई संस्था ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। शिक्षा विभाग को हैंडओवर करने से पहले ही भवन में दरारें पड़ गई हैं, फर्श उखड़ गई है और छत से पानी टपक रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सीडीओ को टीम गठित कर भवन की जांच कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल, बीएसए अनिल कुमार वर्मा, एई ग्रामीण अभियंत्रण विमल कुमार यादव और बीडीओ वीरेंद्र प्रताप वर्मा ने मौके पर पहुंचकर भवन की जांच की। विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग नहीं कराई गई, जिससे कीचड़ और गंदगी फैली थी। इस पर जिला विकास अधिकारी नाराजगी जताते हुए ग्राम प्रधान को विद्यालय परिसर की सफाई और इंटरलॉकिंग कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ द्वितीय के नव निर्मित भवन की जांच की गई है। उसमें कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। - विजय कुमार जायसवाल, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed