{"_id":"6945acc6fb544b3ddd03f43e","slug":"crack-in-sirsi-canal-panel-increases-the-risk-of-erosion-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-145400-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सिरसी नहर के पैनल में पड़ी दरार, बढ़ा कटान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सिरसी नहर के पैनल में पड़ी दरार, बढ़ा कटान का खतरा
विज्ञापन
सिरसी मुख्य नहर में दरार से बह रहा पानी।-संवाद।
पटेहरा। देवरी दुबार खास में सिरसी मुख्य नहर के पैनल में पड़ी दरार व सुराग होने से नहर टूटने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, नहर से अनवरत पानी के बहाव से फसल नष्ट होने की आशंका से किसान चिंतित हैं। सिंचाई विभागकर्मी सुराग बंद करने के लिए बोरी में मिट्टी डालकर सुराग बंद करने में जुटे हैं। बावजूद इसके खतरा कम नहीं हुआ है। जेई अरविंद चौहान ने बताया कि नहर मरम्मत के लिए प्राक्लन तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। धन आवंटन के बाद नहर दुरुस्त करा दिया जाएगा।
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से चार महीने से गड़गेड़ी गांव में नहीं आ रहा पानी
मिर्जापुर। जल निगम की लापरवाही के कारण जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को हर घर नल से जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के झिंगुरा गांव में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से चार महीने से पानी नहरों में बह रहा है। वहीं, कोन ब्लॉक क्षेत्र के गड़गेड़ी में बूंद-बूंद पानी के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं। एक किलोमीटर दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाकर ग्रामीण काम चला रहे हैं। झिंगुरा गांव के छोटेलाल तिवारी, रामशंकर दूबे, रामलाल, राकेश, रामाश्रय आदि ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने सेे कई घरों तक जल जीवन का पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता जल निगम राजेश गुप्ता का कहना है कि जहां शिकायत मिल रही है तत्काल समस्या का समाधान कराया जा रहा है।