फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   covid

नए साल के जश्न में कोविड प्रोटोकाल का पालन जरुरी

Sat, 26 Dec 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
covid
मिर्जापुर। कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए जरुरी प्रोटोकाल का पालन करना आज भी उतना ही जरूरी है, जितना नौ महीने पहले था। कोविड-19 के चलते इस बार स्थितियां बदली हुईं हैं, इसलिए खुशियां बरक़रार रखने के लिए प्रार्थना स्थलों पर भी सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। कोशिश हो कि जिस स्थल पर समारोह हो रहा है, वहां पर उतनी ही संख्या में लोगों को प्रवेश दिया जाए जिससे कि लोगों में उचित दूरी का पालन हो सके । नए साल के स्वागत समारोहों व पार्टी आयोजकों से लेकर उसमें शामिल होने वालों तक को भी हर कदम पर स्वस्थ स्वास्थ्य व्यवहार अपनाने की सख्त जरूरत है। सरकार द्वारा भी इन आयोजनों को लेकर दिशा - निर्देश जारी किये गए हैं। जिसका पालन करते हुए ही कोई कार्यक्रम आयोजित करना सभी की भलाई के लिए जरूरी है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी / कोरोना के नोडल अधिकारी डा. अजय कुमार का कहना है कि कोविड से सभी को सुरक्षित करने के लिए जरूरी है कि समारोह या पार्टी स्थल पर प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग द्वार हों, कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त क्रास वेंटिलेशन होना चाहिए। प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर की व्यवस्था हो, कार्यक्रम स्थल पर केवल बिना लक्षण वाले स्टाफ एवं आगंतुकों को प्रवेश दिया जाए। यदि किसी में बीमारी के लक्षण नजर आते हैं तो उसके साथ ही अन्य की सुरक्षा की दृष्टि से प्रवेश न दिया जाए और चिकित्सीय सहायता की सलाह दी जाएं। स्टाफ व आगंतुकों को फेस कवर या मास्क पहनना अनिवार्य होगा और एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाकर रखनी होगी। यह सभी पालन पार्किंग स्थल और स्टाल पर भी करना होगा। धार्मिक आयोजन स्थलों पर जहाँ तक संभव हो जूते-चप्पल गाड़ी में ही उतारकर कार्यक्रम स्थल पर जाएं या तो प्रवेश द्वार के निकट हर परिवार के जूते-चप्पल अलग अलग स्लाट में रखे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed