फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   covid help desk opened at primary community health centers

प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर खुला कोविड हेल्प डेस्क

Mon, 22 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
covid help desk opened at primary  community health centers
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में कोराना वायरस संक्रमण पर काबू पाने के दृष्टिगत जिले के सभी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क खोल दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने सोमवार को गुरसंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में आये हुये मरीजों/व्यक्तियों की जांच भी अपने सामने कराया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस कोविड हेल्प डेस्क पर कोई भी व्यक्ति अपनी कोरोना वायरस के संक्रमण संबंधी तापमान की जॉंच करा सकता है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी तिवारी से कहा कि सभी हेल्प डेस्क पर जांच करने वाले विशेषज्ञ तैनात करेें ताकि हेल्प डेस्क पर जांच कर कोरोना के संक्रमण से बचाव किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी पीएचसी व सीएचसी पर कोरोना हेल्प डेस्क का बैनर लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि कोविड हेल्प डेस्क पर कोरोना महामारी के संभावित व्यक्तियों की जांच कर चिह्नित करते हुये उनका उपचार करना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed