{"_id":"6a738cca5a7eac2af90e2f7d","slug":"cousin-sisters-consumed-poison-after-eating-bati-chokha-one-died-the-other-hospitalized-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-158829-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बाटी-चोखा खाने के बाद चचेरी बहनों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बाटी-चोखा खाने के बाद चचेरी बहनों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरी भर्ती
विज्ञापन
चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव का मामला
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में मंगलवार रात बाटी-चोखा खाने के बाद दो चचेरी बहनें अनीता (19) और सुभाली (20) ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मंडलीय अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया, सुभाली को बीएचयू रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र निवासी राजेश ने बताया कि चार अगस्त को घर पर बाटी-चोखा बना था। सभी लोगों ने साथ में भोजन किया था। बेटी अनीता ने भी भोजन किया। भोजन के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि रात में अनीता और उसकी चचेरी बहन सुभाली ने खाना खाने के बाद कमरे में जहर खा लिया। अनीता की मां ने बताया कि खाना खाने के बाद दोनों ने कमरे में जहर खाया था। जहर खाने के कारण के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। अनीता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।