फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Counting of votes on 252 tables

252 टेबलों पर होगी मतगणना

Thu, 29 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes on 252 tables
मिर्जापुर। जिले में दो मई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान के मतपत्रों की गणना होगी। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और अंत तक चलती रहेगी। इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया गया है। पुराने विकास भवन स्थित त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यालय में बृहस्पतिवार को दिन भर मतगणना में लगने वाले सामान का बैग तैयार होता रहा। पूरे जिले के 12 ब्लाकों में मतगणना के लिए 252 टेबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए मतगणना ब्लाकवार होगी। सिटी ब्लाक की मतगणना पालीटेक्निक कालेज परिसर मेें होगी। सिटी विकास खंड के लिए 26 टेबल लगाए जाएंगे।
कोन ब्लाक में छह न्याय पंचायत के लिए 14 टेबल, मझवां में पांच न्याय पंचायत के लिए 16 टेबल, सीखड़ ब्लाक में छह न्याय पंचायत के लिए 12, हलिया ब्लाक में 10 न्याय पंचायत के लिए 23 टेबल, लालगंज में छह न्याय पंचायत के लिए 15 और छानबे में सर्वाधिक 15 न्याय पंचायत के लिए 33 टेबल पर मतगणना होगी। अन्य विकास खंडों में भी इसी प्रकार न्याय पंचायत वार टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना के लिए जो बैग तैयार किया जा रहा है, उसमें अनिवार्य रूप से प्रत्येक टेबल के लिए एक लीटर सैनिटाइजर भी है। विकास खंड के आरओ आकर बैग ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री रमाकांत दुबे, जिलाध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह, मंत्री सुधीर कुमार तिवारी ने बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्रक सौंपकर पंचायत चुनाव की मतगणना को रोकने की मांग की। कहा कि सोमवार को हुए मतदान के दौरान कई शिक्षक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके चलते भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसलिए मतगणना रोक दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed