फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Counters open on holiday even at block headquarters

ब्लाक मुख्यालयों पर अवकाश के दिन भी खुले काउंटर

Mon, 05 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Counters open on holiday even at block headquarters
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए रविवार को भी ब्लाक मुख्यालयों पर काउंटर खुले रहे। अधिकारी व कर्मचारी पूरे समय बैठे रहे। लेकिन नाममात्र पर्चों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में सभी काउंटर खुले रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान पद के लिए 25, बीडीसी सदस्य पद के लिए 35 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 35 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान आरओ गिरीशचंद दुबे व बीडीओ सिटी श्वेतांक सिंह ने काउंटर पर नजर रखी। जिला पंचायत की ओर से अदेय प्रमाण पत्र जारी करने के लिए बनाया गया काउंटर बंद रहा। जिगना, छठवें दिन मात्र 120 नामांकन पत्र बिके। इसमें ग्राम प्रधान पद के 50, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 50 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मात्र 20 नामांकन पत्र खरीदे गए। सीखड़, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मात्र एक नामांकन पत्र की खरीदारी हुई। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 5 पर्चे खरीदे गए। जमालपुर, स्थानीय विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए छह, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सात और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी हेमंत सिंह, एडीओ आईएसबी राकेश कुमार सिंह, सहित सभी ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अदेय प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली का विरोध
जिगना। छानबे विकास खंड में ग्राम पंचायत के अदेय प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली का मामला प्रकाश में आया है। जिला पंचायत सदस्य की दावेदार एक महिला का आरोप है ग्राम पंचायत का अदेय प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर सचिव की ओर से पांच सौ रुपये वसूली किए जा रहे हैं। पैसे की लेन-देन को लेकर उम्मीदवार व उनके समर्थकों से बहसबाजी हो गई। भुक्तभोगी ने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की है। प्रभारी खंड विकास अधिकारी ऋषिमुनि उपाध्याय ने कहा कि अभी तक शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed