फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cough Syrup: Search Intensified for Four Associates of Fugitive Shubham

कफ सिरप: भगौड़े शुभम के चार करीबियों की तेज हुई खोजबीन

Sat, 04 Jul 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cough Syrup: Search Intensified for Four Associates of Fugitive Shubham
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में भगोड़े शुभम जायसवाल के करीबी प्रशांत उपाध्याय, वरुण सिंह और गौरव जायसवाल के खिलाफ एसआईटी की कार्रवाई तेज हो गई है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। मड़ौली निवासी प्रशांत उपाध्याय की संपत्ति जब्त करने का मामला कोर्ट में पहुंच गया है। एसटीएफ लखनऊ ने गोलघर मैदागिन निवासी मिलिंद यादव, गौरव जायसवाल, वरुण सिंह को भी रडार पर लिया है। एसआईटी ने कफ सिरप तस्करी के आरोपियों की पूरी सूची तैयार की है। शुभम जायसवाल के इनर सर्किल में शामिल आरोपियों की संपत्तियों की जब्त होगी। विष्णु पांडेय, विनोद अग्रवाल, मनोज यादव, वैभव जायसवाल, दिवेश जायसवाल, प्रतीक गुजराती समेत अन्य की संपत्तियों के बारे में एसआईटी ने पूरी रिपोर्ट तैयार की है।

कोडीन सिरप तस्करी में गैंग लीडर समेत 10 पर गैंगस्टर की कार्रवाई
सारनाथ पुलिस ने कफ सिरप तस्करी मामले में गैंग लीडर लोकेश अग्रवाल सहित 10 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि लोकेश अग्रवाल एक संगठित गिरोह चला रहा था। महमूरगंज निवासी लोकेश के अलावा सारनाथ के विष्णु कुमार पांडेय, प्रतीक कुमार, सुरेश चंद्र गुप्ता, प्रयागराज निवासी फैजुर रहमान, कानपुर निवासी विनोद अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार सारू, मो. सैफ, आकाश पाठक और मनीष कुमार सिंह शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ सारनाथ, कोतवाली और रोहनिया में प्राथमिकी दर्ज है। गैंग लीडर सहित कई आरोपियों पर पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article