फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cot House site inspection

खाट सभा स्थल का निरीक्षण

Mon, 12 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Mon, 12 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मिर्जापुर में 14 सितंबर को बिहसड़ा छानबे और देवरी मड़िहान में होने वाले खाट सभा और रोड शो के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी ने जिले में डेरा डाला दिया है। रविवार को एसपीजी ने छानबे के बिहसड़ा स्थित महाशक्ति इंटर कालेज और रोड शो के मार्गों का औचक निरीक्षण किया। 
विज्ञापन



राहुल गांधी की खाट सभा और रोड शो की सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी के डीआईजी ने एसपी अरविंद सेन, एसपी सिटी अशोक शुक्ला, सीओ कुलभूषण ओझा, नगर मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश संग बिहसड़ा स्थित महाशक्ति इंटर कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष भगवती चौधरी, राजधर दूबे, राजेश नारायण तिवारी, राजन पाठक, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके बाद एसपीजी ने संकटमोचन, घंटाघर, बसनही बाजार होते हुए नारघाट स्थित  शहीद उद्यान का निरीक्षण किया। एसपीजी ने पक्का पुल तक निरीक्षण  किया। इस दौरान एसओ शहर सुनील सिंह, कटरा सुनील दत्त दूबे, क्राइम ब्रांच  के विजय प्रताप मौजूद रहे।  जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी अष्टभुजा विंध्याचल पर हेलीकाप्टर से उतरेंगे। उसके बाद जिगना के बिहसड़ा स्थित महाशक्ति इंटर कालेज में पूर्वान्ह साढ़े दस बजे से खाट सभा करेंगे।
विज्ञापन


बिहसड़ा में खाट सभा करने के बाद मड़िहान के देवरी में साढ़े 12 बजे से दोबारा खाट सभा करेंगे। मड़िहान में खाट सभा के बाद अपरान्ह ढाई बजे से राहुल गांधी मिर्जापुर में भरुहना स्थित जीडी बिनानी कालेज से संकटमोचन से महंथ शिवाला तक रोड शो करेंगे, इसके बाद शास्त्री पुल से इलाहाबाद के लिए निकल जाएंगे।  उन्होंने बताया कि रोड शो भरुहना स्थित जीडी बिनानी कालेज से कचहरी, पुलिस लाइन होते हुए संकटमोचन से  घंटाघर, त्रिमोहानी, शहीद उद्यान, नाराघाट, केबी कॉलेज मुसफ्फरगंज, इमामबाड़ा होते हुए शिवाला महंथ तक जाएगा। विंध्याचल में दर्शन पूजन करेंगे और कंतित स्थित मजार पर चादर चढ़ाएंगे। शास्त्री पुल से होते हुए गोपीगंज के रास्ते इलाहाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी नारघाट स्थित शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed