फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Corona vaccine will be installed at 19 places in the district

जिले के 19 स्थानों पर लगेगी वैक्सीन, प्रशिक्षण पूरा

Sat, 19 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will be installed at 19 places in the district
मिर्जापुर। सीएमओ कार्यालय के सभागार में ब्लाक स्तरीय टीम को कोरोना वैक्सीन लगाने के प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इस दौरान सभी ब्लाकों के 36 टीमों को प्रशिक्षण दिया गया। ये लोग अब ब्लाक स्तर पर वैक्सीनेटर, आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी आदि को प्रशिक्षित करेंगे। 23 दिसंबर तक ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद वैक्सीन आने पर जिले के 19 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 12 ब्लाक में 36 टीमें बनी हैं जिनको कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य हैं। इसमें सीएचसी-पीएचसी के प्रभारी और स्वास्थ्य कर्मी हैं। मंडलीय अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, 12 पीएचसी, चार सीएचसी और संगमोहाल स्थित अर्बन सेंटर पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इन स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाने वाली टीम रहेगी। एक टीम में छह सदस्य रहेंगे। इसमें दो वैक्सीनेटर, दो मोबलाइजर और दो सुरक्षा प्रहरी रहेंगे। एक टीम एक दिन में 100 टीका लगाएगी। टीका लगने वाले स्थान पर तीन कमरे रहेंगे। पहला वेटिंग रूम रहेगा। इसमें टीका लगाने वाले लोग रुकेंगे। दूसरा कमरा वैक्सीननेशन का रहेगा। इसमें टीका लगेगा। तीन कमरा पर्यवेक्षण कमरा रहेगा। जहां टीका लगने के आधे घंटे तक रोक कर निगरानी की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि कैसे टीका लगेगा। टीका लगने के बाद क्या करना है। मेडिकल वेस्ट का निस्तारण कैसे होगा। इस दौरान यूनिसेफ के गणेश पांडेय, डब्ल्यूएचओ, यूएनडीपी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

..
कोल्ड चेन रूम में लग रहे कैमरे
मिर्जापुर। कोरोना वैक्सीन की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कोल्ड चेन बना हुआ है। इसके अलावा सीएचसी-पीएचसी में 13 कोल्डचेन हैं। कोरोना के लिए अलग से कोल्ड चेन कक्ष बन रहा है जिसमें वैक्सीन रखा जाएगा। उसकी निगरानी के लिए कैमरा लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
एडी सिरिंज से लगेगा टीका
मिर्जापुर। कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने के लिए एडी सिरिंज का प्रयोग किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सिरिंज आटो डिस्पोजल होगी। एक बार टीका लगने के बाद सिरिंज स्वत: लाक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed