फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Corona killed three including staff nurse in Mirzapur

मिर्जापुर में स्टॉफ नर्स समेत तीन की कोरोना ने ली जान

Thu, 16 Jul 2020 08:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 16 Jul 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Corona killed three including staff nurse in Mirzapur
एंबुलेंस में पड़ी लाश। - फोटो : अमर उजाला।

मिर्जापुर जिले में कोरोना बेकाबू होता जा रहा। गुरुवार को स्टाफ नर्स सहित तीन की मौत हो गई। चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें मरने वाले दोनों की भी रिपोर्ट है। जबकि 11 जुलाई को स्टॉफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिले में संक्रमितों की संख्या 270 पहुंच गई। अब तक 14 लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके बाद स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 166 हो गई है। एक्टिव केस 95 हैैं। गुरुवार को तीन की मौत के बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या सात हो गई है।

विज्ञापन


जिले में लगातार 18वें दिन कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। बीते तीन दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। जहां एक-एक दिन में 15 से 20 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। बीते तीन दिनों में 14 लोग पाजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि गुरुवार को 227 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें चार की रिपोर्ट पाजिटिव और अन्य की निगेटिव है।
विज्ञापन


जिन चार की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उसमें चेतगंज नटवा निवासी पुरुष, तहसील रोड महुवरियां निवासी वृद्धा, पक्का पुल लालबाग कालोनी निवासी वृद्ध और  बाग कुंजल गिर निवासी वृद्ध है। इसमें तहसील रोड महुवरियां निवासी वृद्धा की कानपुर मेडिकल कालेज में बुधवार की रात को मौत हो गई थी और पक्का पुल लालबाग कालोनी निवासी वृद्ध की बुधवार की रात बीएचयू में मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़री पीएचसी निवासी स्टाफ नर्स की 11 जुलाई को रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। उसकी भी बुधवार की रात को बीएचयू में मौत हुई है। गुरुवार को जिले से 13 और एक अन्य जिले में भर्ती मिर्जापुर निवासी को डिस्चार्ज किया गया है।


इसमें एक महिला इंस्पेक्टर, छह पुलिसकर्मी, सुरेखापुरम निवासी एक महिला, एक पुरुष,मकरी खोह निवासी एक पुरुष, गंगाउत निवासी एक पुरुष,  आवास विकास कालोनी निवासी एक पुरुष, सिटी कोतवाली का एक सिपाही, व लरवक कछवां निवासी एक पमुरुष की छुट्टी की गई है। जिले से 305 लोगों का सैंपल लिया गया। जिले से अब  तक 10 हजार 336 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed