फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Corona Epidemic: Cleanup Electoral Duty, Condition of Villages in Distress

कोरोना महामारी: सफाई करे चुनावी ड्यूटी, गांवों की हालत बदहाल

Thu, 29 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Corona Epidemic: Cleanup Electoral Duty, Condition of Villages in Distress
मिर्जापुर। कोरोना महामारी में गांवों में साफ-सफाई की हालत ठीक नहीं है। वैश्विक महामारी में न तो गांवों में कहीं सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है और न हीं साफ-सफाई। गांवो में तैनात सफाईकर्मी चुनाव में ड्यूटी करने की बात कर जिम्मेदारी से मुंह मोड़े हुए हैं। गांवों में न तो वे पंचायत भवन पर दिख रहे हैं और न ही प्राथमिक विद्यालयों पर ही देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड में 87 ग्राम पंचायतों में आबादी के हिसाब से कहीं दो तो कहीं चार, पांच सफाईकर्मियों को तैनात किया गया। हरिहरपुर बेदौली, मिश्रलहौली, चेरुईराम, दुल्हपुर, महेंवा, अघौली, खजुरी, अनंतरामपट्टी, धनीपट्टी, लच्छापट्टी, राजपुर, भटौली, परवाराजधर, सिनहरकला, लेड़ू, सण्डवा, बेलवरिया, दिलमन देवरिया समेत अधिकांश ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी नहीं दिख रहे हैं। गांव में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

जिगना, छानबे विकास खंड में तैनात 262 सफाई कर्मचारी पहले नवरात्र तो अब चुनाव ड्यूटी की बात कर कार्य स्थल से गायब हैं। जमालपुर, वैश्विक महामारी में क्षेत्र के किसी भी गांव में सफाईकर्मी काम नहीं कर रहे हैं। चारो तरफ गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। विभिन्न ग्राम पंचायत में तैनात लगभग दो दर्जन अधिक सफाईकर्मी प्रति दिन ब्लाक मुख्यालय के इर्द-गिर्द घूमते फिरते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़, विकास खंड के 83 ग्राम पंचायतों में कुल 235 सफाई कर्मी तैनात हैं जो इस समय ग्राम पंचायतों में नहीं दिख रहे हैं। इस संबंध में एडीओ पंचायत पंकज कुमार ने बताया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सफाई कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था। मतगणना के बाद उन्हें गांवों में तैनात किया जाएगा। सीखड़ ब्लॉक में कुल 75 सफाई कर्मचारी नियुक्त है। पांच कर्मचारियों को एडीओ पंचायत कार्यालय पर नियुक्त किया गया है बाकी 71 सफाई कर्मचारियों को गांव में लगाया गया है लेकिन गांवों में एक भी सफाई कर्मचारी दिखाई नहीं दे रहे हैं। गांव के सार्वजनिक स्थानों पर छाई गंदगी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। डीपीआरओ अरविंद कुमार का कहना है कि नवरात्र और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुछ सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकांश ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले सफाईकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed