फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Corona curfew: Shops closed, silence on roads

कोरोना कर्फ्यू: दुकाने बंद, सड़को पर पसरा रहा सन्नाटा

Thu, 06 May 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Corona curfew: Shops closed, silence on roads
मिर्जापुर। कोरोना कर्फ्यू में बुधवार को शहर से लेकर गांव तक दुकानों के शटर गिरे रहे। छिटपुट छोड़कर शेष स्थानों की सड़को पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। नगर के वासलीगंज, घंटाघर, सिविल लाइन, शुक्लहा, संगमोहाल, रमईपट्टी, फतहां, तेलियागंज, मुकेरीबाजार, बसनई बाजार, त्रिमुहानी, इमामबाड़ा समेत अन्य बाजारों में मेडिकल स्टोर, दूध, फल को छोड़कर अन्य दुकाने बंद रहे।
विज्ञापन

सड़क पर कुछ स्थानों पर लोगों की चहल कदमी जरूर दिखी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से खाली होने के बाद अधिकारी भी अब कड़ाई के साथ कोरोना कर्फ्यू का पालन करान में लग गए। बुधवार को एसपी सिटी व उपजिलाधिकारी सदर सड़को पर उतर कर बेवजह घूम रहे लोगों की छानबीन में लगे रहे। इस दौरान दो पहिया, चार पहिया वाहन सवारों को रोककर पूछताछ की जा रही थी। जिगना, विजयपुर में कुछ स्थानों को छोड़कर गैपुरा, बिहसड़ा, नरोइया, हरगढ़, खैरा आदि इलाको में दुकाने पूरी तरह से बंद रहे।
विज्ञापन

लालगंज, स्थानीय बाजार समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्र में बंदी का असर रहा। पड़री, कोरोना कर्फ्यू के चलते पड़री बाजार, भरपुरा, पैड़ापुर, मोहनपुर, छटहां, अघवार आदि क्षेत्र में दुकानें पूरी तरह से बंद रहे। कछवां, आदर्श नगर पंचायत समेत ग्रामीण इलाको में स्थित दुकान बंद दिखे। हलिया, क्षेत्र में मेडिकल स्टोर को छोड़कर अन्य दुकान बंद दिखे। हलिया, रतेह, गडबडा पुल, सुखडा, देवरी, पिपरा, सोनगढ़ा आदि बाजार की दुकान के शटर नहीं उठे। हलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया, भटवारी, हथेड़ा तिराहा, मवईकलां, मझियार, गड़बड़ा पुल, पिपरा, देवरी बाजार सहित अन्य बाजारों में कोरोना कर्फ्यू का असर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed