फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Copy of counter affidavit should be made available

काउंटर एफिडेविट की प्रति कराया जाए उपलब्ध

Sun, 03 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Copy of counter affidavit should be made available
चुनार। समसपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल एंड आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के बीएएमएस के धरनारत छात्र-छात्राओं ने रविवार को कोतवाल गोपालजी गुप्ता को प्रार्थना पत्र देकर प्रबंधन से न्यायालय में शीघ्र काउंटर एफिडेविट दाखिल कराने व उसकी प्रति छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराये जाने की मांग की।
विज्ञापन

बताते चलें कि छात्र-छात्राओं को समझाने बुझाने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी चुनार रोशनी यादव भी पहुंची थी लेकिन वे नहीं माने। उनका कहना था कि जब तक उनके भविष्य का उचित निर्णय नहीं हो जाता तब तक प्रबंधन के विरुद आंदोलन जारी रहेगा। प्रबंधन द्वारा परीक्षा नहीं कराए जाने से आक्रोशित छात्र छात्राओं ने लगभग एक पखवारे से हास्पिटल में धरना प्रदर्शन शुरू किया है। उनका कहना है कि मान्यता न मिलने के बावजूद कालेज ने बीएएमएस के लिए उनका दाखिला लिया है। उपजिलाधिकारी द्वारा प्रबंधन से कहा गया था कि वह जल्द से जल्द छात्र छात्राओं के समस्या का निस्तारण करायें। वहीं, छात्र-छात्राओं को भी शांति पूर्वक कालेज में रहने के निर्देश दिए गए। रविवार को इस बात की चर्चा थी कि प्रबंधन द्वारा मेस बंद कर हास्टल खाली कराया जाएगा लेकिन छात्र छात्राओं ने बताया कि मेस चल रही है। कोतवाल ने प्रबंधन से शीघ्र छात्र छात्राओं को काउंटर एफिडेविट की प्रति उपलब्ध कराने के बारे में विचार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed