{"_id":"6a738c18133db007830a6a67","slug":"cooperative-bank-builds-trust-deposits-rise-by-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-158837-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सहकारी बैंक ने कायम किया भरोसा, जमा राशि 31.72 करोड़ बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सहकारी बैंक ने कायम किया भरोसा, जमा राशि 31.72 करोड़ बढ़ी
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक सभागार में प्रबंध समिति की बैठक में समीक्षा करते डॉ. जगदीश सिंह पटेल।- संवाद।
कृषि ऋण वितरण ने पकड़ी रफ्तार, डेयरी योजना को बढ़ावा देने के लिए शाखाओं को नए लक्ष्य
मिर्जापुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की प्रबंध समिति की बैठक बुधवार को बैंक मुख्यालय के सभाकक्ष में सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा बताया गया कि सहकारी बैंक में जमा राशि 31.72 करोड़ रुपये बढ़ी।
बैठक में बैंक के निक्षेप, ऋण वितरण और वसूली की समीक्षा की गई। सभापति ने लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा में बताया गया कि चार अगस्त तक बैंक के निक्षेप में पिछले वर्ष की तुलना में 31.72 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में अल्पकालीन फसली ऋण वितरण का लक्ष्य 250 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इसकी तुलना में अब तक 142.40 करोड़ रुपये का ऋण किसानों को बांटा जा चुका है।
बैठक में ऋण वितरण, वसूली और विविधीकरण योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया गया। प्रारंभिक दुग्ध सहकारी समितियों के वित्तपोषण के लिए ऋण साख सीमा नीति को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
समिति सदस्य हरिशंकर सिंह ने बैंक की लाभप्रदता बढ़ाने के लिए हर शाखा प्रबंधक को डेयरी योजना के तहत कम से कम पांच ऋण प्रकरण स्वीकृत कराने का लक्ष्य देने का सुझाव दिया। ऋण संबंधी पत्रावलियां समय से मुख्यालय नहीं भेजने वाले शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की गई। बैठक में उप आयुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता अमित कुमार पांडेय, सचिव एवं सीईओ राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष विपुल सिंह और सुरेंद्र कुमार सिंह, शिवमणि सिंह, हरिशंकर सिंह, अलोपी चंद, अवधेश कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह, जया सिंह, दिनेश सिंह, संतोष कुमार सिंह और बृजभूषण सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।