फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Contribution of many women is not known

बहुत सी महिलाओं के योगदान को जाना ही नहीं गया

Tue, 10 May 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Contribution of many women is not known
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम में मंगलवार को महिला सुरक्षा एवं सम्मान पर वेबिनार का आयोजन किया गया। आजादी के लिए 1857 के महान विद्रोह में महिलाओं की भूमिका विषय पर मुख्य वक्ता डॉ. शशिकेश कुमार गौड़ ने प्रकाश डाला। कहा कि इस महान क्रांति में कई वीरांगनाएं ऐसी जिनको भुला दिया गया। इतिहास से संबंधित साहित्य में समुचित स्थान प्राप्त नहीं हुआ। विशेष तौर से उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई, बेग़म हजरत महल, दुर्गा दल, उदा देवी, झलकारी बाई, सुंदर बाई, मोती बाई इत्यादि के योगदान को रेखांकित किया। डॉ. माधवी शुक्ला ने विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं के भूमिका की चर्चा की। इस अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसकी संयोजिका डॉ. शेफालिका राय एवं सह संयोजिका डॉ. सोनिया यादव रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. राजेश कुमार, डॉ. आदिति सिंह एवं डॉ. मंजुला शुक्ला रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में वैभव गोविंद ने प्रथम, साक्षी एवं वंदना कुशवाहा संयुक्त रूप से द्वितीय तथा कामदास एवं सूर्यकेश यादव संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। डॉ. कुसुम लता, डॉ. मनोज प्रजापति, डॉ. संकटा प्रसाद, डॉ. चंदन साहू, अरविंद कुमार, शिखा तिवारी, वकार रजा, राजेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार अर्पिता मिश्रा, नलिनी सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रामानंद पुजारी रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अशर्फी लाल व संचालन डॉ. प्रभात कुमार सिंह और डॉ. शेफालिका राय ने किया। सीखड़ नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहा में आजादी का अमृत महोत्सव तथा मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी ‘1857 के महान विद्रोह व महिलाओं की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीलम यादव ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. अमर कृष्ण यादव, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर इतिहास ने 1857 की क्रांति के महत्व को रेखांकित करते हुए क्रांति की अस्मिता तथा प्रासंगिकता को स्पष्ट करते हुए महिलाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुचित्रा कृष्ण मूर्ति ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सम्मानित शिक्षक तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दिनेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed