फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Contestants gathered for the nomination papers at the block headquarters

ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन पत्र के लिए उमड़े रहे दावेदार

Tue, 06 Apr 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Contestants gathered for the nomination papers at the block headquarters
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मंगलवार को जिले के विभिन्न ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रही। निर्धारित समय तक सबसे ज्यादा पर्चे ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए बिके। फार्म प्राप्त करने के बाद अदेय प्रमाण पत्र के लिए दावेदार अपने-अपने गांव के सचिव को खोजते फिर रहे थे। कई गांवों के सचिव अपने ब्लाक मुख्यालय से गायब रहे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सिटी ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार तक पांच काउंटर से प्रधान पद के लिए 890, बीडीसी सदस्य के लिए 969 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 668 नामांकन पत्रो की बिक्री हुई। इस मौके पर आरओ गिरीशचंद दुबे, बीडीओ श्वेतांक सिंह व सहायक विकास अधिकारी पंचायत पीके सिंह उपस्थित रहे। जिगना, छानबे ब्लॉक मुख्यालय पर अब तक 2582 दावेदारों ने पर्चा खरीदा है। आठवें दिन मंगलवार को मात्र 281 पर्चा बिका जिसमें ग्राम प्रधान पद के 122, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 77 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 82 पर्चे की बिक्री हुई। ग्राम प्रधान का पर्चा कनिष्ठ लिपिक अमितेश कुमार तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य का बरिष्ठ लिपिक आशीष कुमार मिश्र व ग्राम पंचायत सदस्य का लेखाकार लिपिक कृष्ण कुमार दुबे के द्वारा बिक्री किया गया। हलिया, अलग- अलग बने काउंटर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। ग्राम प्रधान पद के लिए 188, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 100 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 120 प्रत्याशियों ने नामंकन पत्र खरीदा। जिला पंचायत के अदेय प्रमाण पत्र के काउंटर पर लोगो की कतारें लगी रहीं। लेकिन फार्म खत्म हो जाने से लोगो को मायूस होकर वापस लौट गए। इस दौरान बीडीओ रामदरश चौधरी, एडीओ पंचायत पीयूष दूबे मौजूद रहे। सीखड़, ब्लॉक मुख्यालय सीखड़ पर अनारक्षित ग्राम प्रधान पद हेतु एक, आरक्षित ग्राम प्रधान 17, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनारक्षित 4, आरक्षित 23 , ग्राम पंचायत सदस्य के लिए अनारक्षित 3 व आरक्षित 10 पर्चे की बिक्री हुई। इस दौरान एडीओ एजी अमरनाथ, एडीओ पंचायत रामनरेश, एडीओ आईंएसबी के के सिंह उपस्थित रहे। जमालपुर, मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान के लिए 40, बीडीसी पद के लिए 47 पर्चा और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 169 पर्चे की बिक्री हुई। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी हेमंत सिंह, एडीओ आईएसबी राकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed