फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Consumers connected to Bastra feeder remained in darkness all night

Mirzapur News: पूरी रात अंधेरे में रहे बस्तरा फीडर से जुड़े उपभोक्ता

Fri, 28 Apr 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Consumers connected to Bastra feeder remained in darkness all night
लालगंज। क्षेत्र के बस्तरा फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। सप्ताह भर में यह दूसरी बार है, जब आपूर्ति ठप हुई है। विद्युत उपकेंद्र लालगंज के बस्तरा फीडर से संबंधित तार जर्जर हो जाने के कारण मांग के अनुरूप विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अघोषित कटौती से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। विभाग के लोगों का कहना है कि इस फीडर से आपूर्ति ठप होने से चार दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। ढाबा संचालक उपभोक्ता चिरूईराम का कहना है कि मजबूरी में जनरेटर चलाकर ग्राहकों के लिए प्रकाश की व्यवस्था करनी पड़ती है। रजाई गांव निवासी कमला पटेल का कहना है कि बिजली कटौती के कारण समस्या बनी हुई है। विद्युत निगम के अभियंता अभिषेक मौर्य का कहना है कि बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed