फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Consumed poison in in-laws' house, ran away after recovering in hospital

Mirzapur News: ससुराल में खाया जहर, अस्पताल में ठीक होने पर भागा

Thu, 02 May 2024 02:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Consumed poison in in-laws' house, ran away after recovering in hospital
जिगना। ससुराल में जहर खा लेने पर युवक को परिजन एंबुलेंस से उपचार के लिए पीएचसी ले गए। वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद स्वस्थ होने पर युवक लघुशंका करने के बहाने फरार हो गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोलाही गांव निवासी राजेश (34) बुधवार को सुबह आठ बजे अपने ससुराल जिगना थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव गया था। वहां पानी पीने के दौरान उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन परेशान हो गए। युवक के मुंह से झाग आने लगा। युवक ने ही मोबाइल फोन से 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। एंबुलेंस आने पर उसे उपचार के लिए सरोई पीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के बाद उसे मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया। मेडिकल वार्ड में आराम होने के बाद वह लघुशंका करने के बहाने भाग गया। मरीज के भाग जाने पर अस्पताल के कर्मचारी परेशान हो गए। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। एसआईसी डाॅ. तरुण सिंह ने बताया कि जहर खा लेने से भर्ती युुवक लघुशंका के बहाने अस्पताल से भाग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed