फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Construction of Vindhya Corridor will start soon

जल्द शुरू होगा विंध्य कॉरिडोर का निर्माण

Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Construction of Vindhya Corridor will start soon
मिर्जापुर। एक अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 128 करोड़ की लागत वाली जिस विंध्य कॉरिडोर योजना का शिलान्यास किया था, उसका निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में कॉरिडोर के लिए 128 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कॉरिडोर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम चरण में विंध्यवासिनी मंदिर के चारों ओर 50 फीट परिक्रमा पथ के साथ चारों गलियों का चौड़ीकरण किया जाना है। चौड़ीकरण के लिए 287 संपत्तियों का सहमति से क्रय और ध्वस्तीकरण का कार्य किया जा चुका है। मंदिर तक आने वाले सभी मार्गों के अलावा गंगा घाट तक जाने वाले रास्ते के निर्माण और मरम्मत आदि के लिए 40.38 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं मंदिर के चारों तरफ परिकोटा और परिक्रमा पथ निर्माण के लिए 45.75 करोड़ रुपये, गलियों के लिए मुख्य द्वार और सुंदरीकरण आदि पर 41.87 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिली है। विंध्य कॉरिडोर का निर्माण राजकीय निर्माण निगम करेगा। हालांकि इस पर अभी प्रशासनिक स्तर पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। प्रथम चरण में 50 फीट चौड़ा परिक्रमा पथ बनाया जाना है। न्यू वीआईपी गली को 35 फीट, पुरानी वीआईपी गली को 40 फीट, कोतवाली गली को 35 फीट और पक्का घाट की गली को 35 फीट चौड़ा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed