फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Constitution guarantees justice, liberty and equality to all citizens: Minhaj Ahmed

सभी नागरिकों को न्याय स्वतंत्रता और समानता की गारंटी देता है संविधान : मिन्हाज अहमद

Thu, 27 Nov 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Constitution guarantees justice, liberty and equality to all citizens: Minhaj Ahmed
संविधान दिवस पर कर्मचारियों शपथ दिलाते बीडीओ सीटी मुनीश कुमार सिंह।-सोशल मीडिया।
जिले में बुधवार को संविधान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। घुरहुपट्टी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से संविधान दिवस मनाया। इस दाैरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है। जो भारत को एक संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है। संविधान सभी नागरिकों को न्याय स्वतंत्रता तथा समानता की गारंटी देता है।
विज्ञापन

इस माैके पर पीसीसी रमेश प्रजापति पप्पू, राजधर दुबे, संतोष यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, मोहित मिश्रा माैजूद रहे। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने अधिकारियो, कर्मचारियो को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट सभागार मे अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह की माैजूदगी में आयोजित समारोह में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। विकास भवन में परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। केबीपीजी.कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर सुशासन एवं संविधान विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली थे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. गौरीशंकर द्विवेदी ने की। इस माैके पर डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, प्रो. रमेशचंद्र ओझा, डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह, प्रो. अशोक कुमार सिंह चंदेल, प्रो. मकरंद जायसवाल, प्रोफेसर अर्चना पांडेय, प्रो. नम्रता मिश्रा, डॉ. कुलदीप पांडेय उपस्थित थे। बेसिक शिक्षा अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा पहाड़ी के प्रांगण में संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस माैके पर विजय कुमार श्रीवास्तव ने भारतीय संविधान पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा शशि अर्पिता प्रथम रही। इस अवसर पर गोपाल दास, साधना पांडेय, पूजा, संजीत पांडेय, अर्चना गुप्ता, संतोष गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई : मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में भी संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सपा नेताओं कहा कि भाजपा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। इस मौके पर पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पटेल, डाॅ. शक्ति श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश यादव, जहां आरा, अनीष खान, जमाल अहमद माैजूद रहे। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने संविधान दिवस के अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारी को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाॅक मुख्यालयों पर कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ : संविधान दिवस पर जिले के सभी ब्लाॅक मुख्यालयों पर कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साहित युवाओं और विभिन्न संगठनों की तरफ से डीजे के साथ चट्टी और चौराहों पर जुलूस निकाला गया। खंड विकास अधिकारी सीटी मुनीश कुमार ने सभी कर्मचारियों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई। लालगंज के रानीबारी में रैली निकाली गई। इस दौरान डॉ. अरुण कुमार मौर्य, रविदास, सियाराम जैसल, भूप नारायण मौर्य माैजूद रहे। जनहित युवा संगठन रानीबारी की ओर से भी रैली निकाली गई। उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने चिकित्सा कर्मियों को शपथ दिलाई। अदलहाट के लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया।

संविधान के महत्व को बताया

मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा के आदेशानुसार संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया। संविधान के महत्व को भी बताया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायालय सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed