फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Constable line spot on leaving the accused

Mirzapur News: आरोपी को छोड़ने पर सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Constable line spot on leaving the accused
जिगना थाने में तैनात एक सिपाही को एक मामले में संलिप्त आरोपी को छोड़ने की शिकायत मिलने पर पुुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

जिगना थाने में तैनात सिपाही अजय के खिलाफ किसी ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी को छोड़ने की शिकायत की। चर्चा है कि जिगना पुलिस सोमवार को बघेड़ा खुर्द गांव में हुए मारपीट के मामले में एक आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई। छानबीन में पता चला कि आरोपी ड्रमंडगंज में पकड़े गए नकली सोना बेचने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस उस पर कार्रवाई करती, इसी बीच शांति भंग में चालान कर उसे छोड़ दिया गया।

इसकी शिकायत मिलने पर एसपी ने सिपाही अजय को लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ लालगंज दीक्षांत राज ने बताया कि मारपीट के मामले में आरोपी को छोड़े जाने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही अजय को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed