फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   constable Kanchwan police station is corona positive

कछवां थाने के सिपाही समेत दो की रिपोर्ट आई पाजिटिव

Mon, 22 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
constable Kanchwan police station is corona positive
मिर्जापुर। जिले में लगातार नौंवे दिन एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। दूसरी रिपोर्ट भदोही निवासी युवक की है। जिसकी जांच मिर्जापुर में हुई थी। वह भदोही में ही भर्ती है। सोमवार को कछवां थाने में तैनाम एक सिपाही की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। संक्रमित सिपाही को उपचार के लिए सेम्फोर्ड के आईसालेशन वार्ड में भर्ती कराने के साथ चौकी में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया। सीखड़ के विदापुर गांव के दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दे दी गई। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 हो गई। इसमें 42 स्वस्थ होकर घर जा चुके है। दो की मौत हो चुकी है। 25 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में प्रवासी या उनके संपर्क में आने वाले उनके परिवार के संपर्क में आ रहे थे, पर अब कोरोना की चपेट में कर्मयोद्धा भी आ रहें है। चार दिन पूर्व महिला अस्पताल की महिला डाक्टर कोरोना की चपेट में आई। उसके बाद आईसालेशन वार्ड के दो सफाईकर्मी, चालक और एक वेटर संक्रमण की चपेट में आया। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि सोमवार को 71 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें दो की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बाकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। भदोही निवासी युवक पांच जून को कोलकाता से अया। खांसी, गला दर्द की शिकायत होने पर 18 जून को मंडलीय अस्पताल में जांच कराई गई। सोमवार को सैंपल पाजिटिव आया। भदोही सीएमओ को फोन कर सूचना दे दी गई है। वह भदोही में ही भर्ती है। दूसरी रिपोर्ट कछवां थाने के सिपाही की है। बुखार, खांसी होने पर 18 को उसका सैंपल लिया गया था। सीखड़ के विदापुर गांव निवासी दो लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दे दी गई। सोमवार को 130 सैंपल जांच के लिए लिया गया। इसमें रेलवे स्टेशन के वेंडर और होटल कर्मी है।
विज्ञापन

कस्बा कछवां चौकी पर तैनात सिपाही के संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।
सिपाही कस्बा चौकी पर तैनात था, पर वह भोजन करने के लिए थाने के मेंस में आता था। इससे अन्य पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की आशंका बढ़ गई है। कस्बा चौकी पर तैनात सिपाही दो माह से ड्यूटी कर रहा है। कस्बा चौकी पर तैैनाती के दौरान नगर भ्रमण की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी कछवां कस्बा के सिपाही की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद चौकी को सील कर कर सैनिटाइजेशन किया गया। चौकी में पांच लोगों एक चौकी प्रभारी उप निरीक्षक, तीन सिपाही और एक मुंशी की तैनाती है। इसमें चौकी प्रभारी का तीन दिन पूर्व स्थानांतरण होने पर रविवार को वह चौकी से गए है। नए चौकी प्रभारी अभी नही आए है। चौकी पर संक्रमित सिपाही को आईसोलेशन में भेजने के बाद दो सिपाही और एक मुंशी को चौकी में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चौकेे के मामलों की सुनवाई और कार्य थाने से संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed