फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Conspiracy to get names of minorities deleted by filling Form 7: SP

फाॅर्म सात भरकर अल्पसंख्यकों के नाम कटवाने की साजिश : सपा

Mon, 02 Feb 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to get names of minorities deleted by filling Form 7: SP
समाजवादी पार्टी की बैठक में शामिल नेता। स्रोत- सपा
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की बैठक रविवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में संपन्न हुई। इसमें फाॅर्म सात भरकर अल्पसंख्यकों का नाम काटने का आरोप लगाया। साथ ही खाद, पानी, धान क्रय केंद्र का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हर बूथ पर चल रही एसआईआर प्रक्रिया सफल है। हालांकि भाजपा के लोग फॉर्म सात भरकर बीएलओ के यहां जमा कर अल्पसंख्यकों के नाम कटवाने की साजिश कर रहे हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि देश-प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। ऐसे में यह सरकार एसआईआर का मुद्दा उठाकर देश की जनता को गुमराह करने का काम रही है। हमारे लाखों मतदाताओं का नाम अनायास ही काटा गया है। ये सरासर लोकतंत्र की हत्या है। बैठक में अशोक यादव, मुन्नी यादव, आशीष यादव, डा. शक्ति श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेन्द्र सिंह पटेल, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed