फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress workers stopped by police

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Thu, 16 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress workers stopped by police
अदलहाट टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : MIRZAPUR
अदलहाट । सोनभद्र के उभ्भा गांव में वृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि देने जा रहे वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा व पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक दिया। रोके जाने पर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर टोल प्लाजा पर ही कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। बाद में सबको मुचलके पर छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। रोके गए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में शहीदों को श्रद्धांजलि देना भी अपराध है।
विज्ञापन

राजेश मिश्रा व अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता वाराणसी से चले और मिर्जापुर से जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जब फत्तेपुर टोल प्लाजा पहुंचे तो पुलिस ने उनको रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गये। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू को सोनभद्र जाते समय भदोही के गोपी गंज में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे बाजी करने लगे। थोड़ी देर बाद सोनभद्र जाने के लिए टोल बैरियर पर पहुंच गये तो भारी पुलिस बल उन्हें जाने से रोकने लगी। उसी बीच कांग्रेसियों व पुलिस के बीच धक्कामुक्की के बाद पुन: धरने पर बैठ गये। नेतृत्व कर रहे वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने बताया कि सोनभद्र के उभ्भा गांव में पिछले वर्ष हुए आदिवासियों के नर संहार में शहीदों को श्रद्धांजलि देने जा रहे थे। यह देखना था कि प्रदेश की सरकार द्वारा पिछले वर्ष किये गए घोषणाओं को पूरा किया कि नहीं। लेकिन लोक तंत्र विरोधी सरकार कांग्रेसियों के आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। पूर्व विधायक वाराणसी अजय राय ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह असफल है वह गरीबों को सम्मान नहीं देना चाहती। इस सरकार में किसान, दलित, नौजवानों का शोषण हो रहा है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इस भ्रष्ट सरकार मे महंगाई चरम पर है। मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि यह सरकार अपने विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वे शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे थे लेकिन उनको रोक लिया गया। मौके पर प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना प्रदेश सचिव, प्रमोद पांडेय प्रदेश अध्यक्ष सेवा दल, राजेश्वर पटेल जिलाध्यक्ष वाराणसी, राघवेंद्र चौबे शहर अध्यक्ष वाराणसी, मणिन्द्र मिश्रा पूर्व अध्यक्ष शहर वाराणसी,सरिता पटेल प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ, चंदौली जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, गुलाब चन्द्र पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष सेवा दल, मनोज द्विवेदी जिलाध्यक्ष सेवादल वाराणसी, वृजेश द्विवेदी, संजीव सिंह सहित वाराणसी, जौनपुर, चंदौली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी चुनार सुशील कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, थानाध्यक्ष जमालपुर अश्वनी कुमार सहित एक प्लाटून पीएससी व भारी संख्या बल में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन

इनसेट
घटनाक्रम..
- पुलिस की सूचना पर उपजिलाधिकारी चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह पहुँचे लेकिन कांग्रेसियों की मांग थी कि जब तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई भदोही के गोपी गंज से नहीं की जाती तब तक हम लोग धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अदलहाटटोल प्लाजा पर 12 बजे दिन पहुंचे कांग्रेसियों को सोनभद्र के उम्भा गांव जाते समय रोकने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूटने लगे। जिद पर अड़े कांग्रेसियों के बीच हुई धक्का मुक्की के बाद प्रशासन ने उनको रोककर राहत की सांस ली। धक्का मुक्की लगभग 20 मिनट तक चलती रही।
- जब कांग्रेसियों को पता चला कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भदोही के गोपीगंज में प्रशासन द्वारा सोनभद्र जाने से रोक लिया गया है तो वे तत्काल धरने पर बैठ गये।
- जबरजस्त धूप व गर्मी के बाद भी अपने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग पर अड़े रहे।
- धरने में पूर्वाचल के बड़े बड़े कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।जिसमे वाराणसी,जौनपुर,चंदौली मिर्जापुर के कांग्रेसी धरने मे मौजूद रहे।
इनसेट
एसडीएम के सामने भरा मुचलका
अदलहाट। पूर्व सांसद वाराणसी डॉ0 राजेश मिश्रा व पूर्व विधायक अजय रॉय के नेतृत्व में धरने पर बैठे सैकड़ो कांग्रेसियों ने साढ़े तीन बजे अपना- अपना मुचलका उपजिलाधिकारी चुनार के समक्ष प्रस्तुत किया और चले गये। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चुनार सुशील कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था। उनको केवल सोनभद्र जाने से रोका गया था।
इनसेट
प्रशासन रहा सतर्क
कलवारी। स्थानीय थाना क्षेत्र मड़िहान के अंतर्गत कलवारी चौराहे पर वृहस्पतिवार की सुबह से ही प्रशासन के द्वारा चाक चौकसी बरती जा रही थी। मड़िहान थाने के पुलिस व अन्य थानों से भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी बल को बुलाया गया था। कलवारी चौराहा पूरी तरह से छावनी में तब्दील था। पूर्व मड़िहान विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को उनके फार्म हाउस पर ही रोका गया। उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया था। इस दौरान एसडीएम मड़िहान शिवप्रसाद, एडिशनल एसपी, सीओ हितेंद्र कृष्ण, मड़िहान एसएचओ राजीव सिंह दल बल के साथ फार्म हाउस पर डटे रहे।
कांग्रेस वाली खबर का जोड़
मिर्जापुर। इसी प्रकार मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विधि कुमार सिंह अपने सहयोगियों विनीत चौबे, सीतराम, नागेंद्र यादव, विक्रम साहू, मनोज कोल आदि के साथ गिरफ्तार हुए। बाद में उनको रिहा कर दिया गया।

चील्ह, चील्ह चौराहा पर गुरुवार को उम्भा सोनभद्र नरसंहार के वर्षगांठ पर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। उम्भा सोनभद्र में एक वर्ष पूर्व जमीन संबंधी विवाद को लेकर कई लोग मारे गए थे। वहां पर जाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आने वाले थे। जिनके आगमन की सूचना पर विकास खंड कोन के कांग्रेसी चील्ह चौराहा पर सुबह से एकत्रित हो गए । काफी समय बीत जाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जब नहीं आए तो राजधर दुबे व अशोक गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसी हो हल्ला मचाने लगे। जिस पर पुलिस ने एहतियात के तौर पर उन्हें हिरासत में ले लिया और बाद में छोड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed