{"_id":"f9583803b4eae9162bf41c15976d3d26","slug":"congress-workers-perform-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़ में दिनदहाड़े उ.प्र. सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राज नरायन सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में कांग्रेसजनों ने रविवार को नगर क्षेत्र के खजांची के चौराहे पर प्रदर्शन किया ।
वरिष्ठ नेता अमिताभ पांडेय एवं महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव कंचन पांडेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार एवं पुुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि वर्तमान में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
सभा में अमिताभ पांडेय ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
पूरे पूर्वांचल को माफिया व गुंडा चला रहे हैं, इसी का परिणाम है कि उ.प्र. सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राज नरायन सिंह की हत्या हो गई।
विज्ञापन
कहा कि यह घटना अपने आप में कानून व्यवस्था के मुंह पर तमाचा है। अपराधी खुले आम घूम रहे हैँं, बावजूद इसके सपा सरकार उत्तम प्रदेश की बात करती है।
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कंचन पांडेय ने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष करता रहेगा। कहा कि पूर्वांचल में व्याप्त गुंडाराज के खिलाफ महिलाओं, नौजवानों और व्यापारियों के सहयोग से गांधीवादी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
इस दौरान संजीव जैन, दीनानाथ मिश्र, राम सहाय सिंह, शिखा श्रीवास्तव, बबली पटेल, अमरचंद कसेरा, विजय सागर, भईया लाल कसेरा, मुन्ना लाल मोदनवाल, अंकित अग्रहरि, भीम सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, आनंद त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे।