{"_id":"eef525987b1a6d20adb83cbdb89655ab","slug":"congress-workers-demonstrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने सोमवार को जिला पूर्ति कार्यालय पर धरना दिया।
कांग्रेसजनों ने अनाज वितरण में अनियमितता, मिट्टी तेल और अनाज की कालाबाजारी और पेट्रोल पंपों में हो रही मिलावट और घटतौली पर रोष जताया। जन समस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने जिला पूर्ति अधिकारी का घेराव किया और पत्रक सौंपा। कांग्रेसजनों ने घटतौली कर रहे पेट्रोलपंप संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कार्डधारकों को नया राशनकार्ड वितरित करने तथा रमजान माह में रोजेदारों को पांच लीटर मिट्टी तेल और एपीएल कार्डधारकों को त्योहारी चीनी वितरण करने की मांग की गई।
कांग्रेस नेत्री अर्चना चौबे ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की घटतौली हो रही है। जिसकी टीम बना कर जांच की जाए। कार्डधारकों के अनाजों और मिट्टी के तेल की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
घटतौली करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा बिल के तहत सभी राशन कार्डधारकों को जोड़ा जाए। साथ ही उनको मिलने वाली सभी सुविधा दी जाए।
गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले गरीबों को तत्काल बीपीएल कार्ड जारी किया जाए। राजधर दूबे ने कहा कि अपात्र बीपीएल कार्ड को निरस्त करके पात्रों को बीपीएल कार्ड जारी किया जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों के तर्ज पर शहरी क्षेत्रों को भी 42 किग्रा अनाज वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के हो रहे शोषण को रोका जाए। उन्होंने उपभोक्ताओं को नया राशनकार्ड वितरण करने की मांग की।
सुधाकर ने कहा कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। गुलाब तिवारी ने कहा कि कोटे के अनाजों की कालाबाजारी धड्ल्ले से हो रही है।
कोटे के अनाज और मिट्टी के तेल की कालाबाजारी को रोका जाए। साथ ही भ्रष्ट कोटेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोटेदारों द्वारा ग्रामीणों को अनाज वितरण नहीं किया जाता है।
अनाज और मिट्टी तेल की कालाबाजारी कर दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
इस दौरान लक्ष्मन कसेरा, हाजी रोज मोहम्मद, अजय कुमार, जुग्गीलाल, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र तिवारी, कपूरचंद्र आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।