फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress spreading confusion about VBG Ramji: Majhawan MLA

वीबी जी राम जी पर भ्रम फैला रही कांग्रेस : मझवां विधायक

Mon, 26 Jan 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Congress spreading confusion about VBG Ramji: Majhawan MLA
कछवां। आदर्श ग्राम बरैनी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि मझवां भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के लोग वी.बी.जी.राम जी पर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेसी गांधी जी का नाम हटाने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि सबसे ज्यादा नाम तो उन्हीं के कार्यकाल में ही बदले गए हैं। मझवां विधायक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 बनाया गया है। कहा कांग्रेस के लोग उन्होंने कहा वी बी जी राम जी में राम का नाम गांधी जी के शब्द हे राम का ही प्रतीक है। कहा कांग्रेस भी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को शार्ट में मनरेगा बोलती रही हैं। बैठक में मंडल अध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय, आशुतोष यादव, प्रशांत सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, योगेंद्र नारायण सिंह, महात्मा निषाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed