{"_id":"f2157899b3078841d982103fd6454c87","slug":"congress-party-got-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का दल डीएम से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का दल डीएम से मिला
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 09 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा सूबे के नौ धर्मस्थलों को 24 घंटे बिजली देने की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विंध्याचल की उपेक्षा को लेकर जिलाधिकारी को राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
मड़िहान के विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विन्ध्याचल को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की मांग की। दोपहर लगभग 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मिल कर विन्ध्याचल को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विन्ध्याचल धाम उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां प्राय: बिजली कटौती के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
राज्य सरकार को इस प्रमुख सिद्धपीठ को 24 घंटे बिजली आपूर्ति से आच्छादित करना चाहिए। वहीं कंतित शरीफ, अहरौरा स्थित भंडारी देवी, चुनार स्थित दरगाह बाबा कासिम सुलेमानी के पवित्र स्थल को भी अतिरिक्त बिजली देने की मांग की गई। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में गुलाम मुस्तफा, देवीशंकर मिश्रा,इमरान खां, अभिषेक मिश्रा आदि शामिल रहे।